बड़ी खबर

प्रेमिका ने प्रेमी की दुल्हन के काटे बाल, feviquick से चिपका दी आंखें

पटना । बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर ऐसा काम किया कि देखने वाले हैरान रह गए। उस लड़की ने पहले अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। यही नहीं उसने दुल्हन को जमकर पीटा भी।

नालंदा में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली।

प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी नाराज हो गई कि बदला लेने के लिए वो प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात है।

Share:

Next Post

बेहतर काम करने वाले जेल प्रहरी सम्मानित

Thu Dec 3 , 2020
भोपाल। प्रदेश भर में अच्छा काम करने वाले जेल के 77 अधिकारी और जेल प्रहरियों को आज गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और जेल महानिदेशक संजय चौधरी ने सम्मानित किया। इस मौके पर 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बने नए होस्टल का शुभारंभ किया। जेल मुख्यालय के डीआईजी संजय पांडे ने बताया […]