देश राजनीति

बिहार की महिलाओं को अपमानित न करें कांग्रेस के लोग : नंदकिशोर

पटना। राज्य के पथ निर्माण मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग चुनावी प्रवास पर बिहार आए हुए हैं। उन्हें बिहार की चैहद्दी तक पता नहीं और रोज अपना ज्ञान बखारते हैं। बिहार को समझ पाना उनके बूते की बात नहीं है। बिहार के लोग शेरदिल हैं। उनके म्याऊं-म्याऊं करने से यहां के लोग न तो डरने वाले हैं और न ही अपना इरादे बदलने वाले। बिहार के लोगों ने जब एक बार तय कर लिया है कि राज्य में फिर एनडीए की सरकार बनाना है, तो उनका इरादा अटल है।

यादव ने कहा कि दिल्ली से आयीं कांग्रेस की एक मोहतरमा बिहार की महिलाओं को पिछड़ा बताकर उनका अपमान करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस की मोहतरमा को मालूम नहीं कि बिहार की बेटियां अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर दिल्ली से बिहार लाने का हौसला रखती हैं। यह उनकी गरीबी और पिछड़ापन नहीं, उनकी मजबूत इरादे और परिवार के प्रति गहरे लगाव को दिखाता है। बिहार की बेटियां खेतों में काम करना भी जानती हैं और कॉमनवेल्थ गेम में निशाना साध कर मेडल जीतना भी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेत्री के झांसे में बिहार की महिलाएं आने वाली नहीं हैं। बिहार की महिलाएं अपनी प्रतिभा और मेहनत से किसी को भी पछाड़ने का दमखम रखती हैं। इसलिए चुनावी प्रवास पर बिहार आयीं कांग्रेस की महिलाएं बिहार की महिलाओं को अपमानित न करें। वे बिहार की गौरवशाली इतिहास को जानें, वाहेगुरु के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लें। यहां के लोगों की जिंदादिली को महसूस करें, लिट्टी-चोखा जैसे लजीज बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाएं और अपनी पार्टी को कोसते हुए बिहार में फिर एनडीए सरकार बनने की कामना के साथ दिल्ली लौटें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हमारे परिवार को फीफा परिवार के नाम से बुलाया जाना चाहिए: अमरजीत सिंह

Tue Nov 3 , 2020
नई दिल्ली। देश के एकमात्र फीफा विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले अमरजीत सिंह ने कहा कि उनके परिवार को “विश्व कप परिवार” कहा जाना चाहिए। बता दें कि, अमरजीत और उनके चचेरे भाई जैक्सन सिंह के बाद अब उनकी चचेरी बहन क्रिटिना देवी भी अंडर- 17 फीफा विश्व कप 2021 में […]