उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उजरखेड़ा क्षेत्र में बाईक सवार की डम्पर से टक्कर… ऐन मौके पर ही एक की मौत

उज्जैन। अपने मौसा को इंगोरिया छोड़कर रात में वापस लौट रहे दो युवक उजरखेड़ा के समीप सामने से आ रहे डम्पर से जा टकराए। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। रात में दुर्घटना के बाद डम्पर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद कर लिया।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि गणेश कॉलोनी चारधाम निवासी जीवन पिता पूरालाल जोशी और बलराम पिता रनतालाल निवासी रतनलाल अपने मौसा ओमप्रकाश को कल शाम इंगोरिया स्थित उसके घर छोडऩे गए थे। वहां से रात में दोनों लौट रहे थे। इस दौरान बडऩगर रोड पर उजरखेड़ा मोड़ पर उनकी बाईक सामने से आ रहे डम्पर से जा भिड़ी।



दुर्घटना में मौके पर ही जीवन की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर लिया। जानकारी लगते ही मृतक के जीवन के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि जीवन फल का ठेला लगाता था और बलराम होमगार्ड में है तथा कलेक्टर ऑफिस में पदस्थ है। पुलिस ने आज सुबह मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Share:

Next Post

संजा लोकोत्सव के तीसरे चरण में जनजातीय संस्कृति पर फिल्म

Fri Sep 23 , 2022
पर्यावरण का सजग प्रहरी रहा मांझी जनजाति समाज-विस्थापन ने किया कला संस्कृति का ह्रास उज्जैन। अभा संजा लोकोत्सव के तीसरे दिन उज्जैन एवं आसपास निवास करने वाली जनजाति समाज में वर्तमान समय में आए सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव को जानने के लिए लोकोत्सव के एक विशेष दल द्वारा मारुतिगंज में डॉक्यूमेंटेशन का कार्य किया गया। […]