
जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्रातंर्गत अंडरब्रिज के पास बाईक सवार दो लुटेरों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया और उनके साथ मारपीट कर मोबाईल लूटकर ले गये। आरोपियों ने अपनी बाईक का नंबर टेप से ढका हुआ था, लेकिन पीडि़त ने साहस दिखाते हुए गाड़ी का नंबर पहचान लिया। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को धर दबोचा दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल मदर टेरेसा नगर निवासी 48 वर्षीय जयकिशोर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह मनीष टे्रडर्स कापी किताब कंपनी में मैनेजर है। अपने मालिक मनीष अग्रवाल के साथ मदनमहल चौक से अंडरब्रिज होते हुए रानीताल की तरफ जा रहा था।
उसी समय एक बाईक से दो अज्ञात युवक आये और उसके मालिक मनीष के हाथ में लिया हुआ कीमती मोबाईल छुड़ाने लगे। उन्होने अपना मोबाईल नहीं छोड़ा तो मारपीट कर उन्हें नीचे गिरा दिया, इसके बाद उसका एमआई कंपनी का मोबाईल उसके हाथ से छुड़ाकर भाग गये। उसने किसी तरह गाड़ी का नंबर देखा, जिसमें एमपी 20 एनडब्ल्यू-7651 लिखा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved