विदेश

बिल गेट्स ने 200 करोड़ टीके लगने पर की भारत की सराहना, PM मोदी को दी बधाई

वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक (Microsoft co-founder) बिल गेट्स (Bill Gates) ने भारत (India) में 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण (200 crore Covid-19 vaccination) की उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बधाई दी। बता दें कि भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं।

भारत में 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.80 करोड़ (3,80,72,341) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।


कोरोना वैक्सीनेशन में दूसरा देश बना भारत
अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं। जहां अब तक तीन अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। चीन में अब 3.4 अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, 17 जुलाई, 2022..यह दिन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने अब तक 2 अरब कोरोना खुराक लोगों के लगाई हैं। मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी कहा- भारत ने फिर इतिहास रचा
पीए मोदी ने ट्वीट किया कि भारत ने फिर इतिहास रचा। वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, वैक्सीन के पूरे रोलआउट के दौरान, भारत के लोगों ने विज्ञान में उल्लेखनीय विश्वास दिखाया है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स और उद्यमियों ने एक सुरक्षित ग्रह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी भावना और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं।

Share:

Next Post

श्रीलंका में आज राष्ट्रपति चुनाव, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, प्रेमदासा ने वापस लिया नाम

Wed Jul 20 , 2022
कोलंबो। श्रीलंका (Sri Lnka Crisis) में जारी संकट के बीच राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) का आयोजन होना है। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में बुधवार को त्रिकोणीय मुकाबला (triangular contest) होने के आसार हैं। इस बीच, विपक्षी उम्मीदवार साजिथ प्रेमदासा (Opposition candidate Sajith Premadasa) ने अल्हाप्पेरुमा के समर्थन (Alhapperuma’s support) में अपना नाम वापस लेने की […]