बड़ी खबर

Bird flu : मध्यप्रदेश में अब तक 885 कौवों, 9 बगुलों की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश में 21 जिलों में बर्ड फ्लू की जानकारी मिली है। इन जिलों में अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत हुई है। यह जानकारी केन्द्र सरकार द्वारा की गई बर्डफ्लू की स्थिति की समीक्षा के दौरान मध्यप्रदेश के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया ने दी।

दरअसल, केन्द्र सरकार के मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन मंत्रालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में बर्डफ्लू की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही एनडीएमए के सदस्य सचिव जीवीवी सरमा की अध्यक्षता में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बर्डफ्लू की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मप्र के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव कंसोटिया द्वारा प्रदेश में बर्डफ्लू रोग की रोकथाम नियंत्रण के लिये की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक जिला इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन एवं गुना में कौओं में बर्डफ्लू रोग उदभेद की पुष्टि हो चुकी है। 7 जनवरी तक 21 जिलों से कुल 885 कौवों एवं 09 बगुलों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। समस्त जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही भारत सरकार की एडवाइजरी अनुसार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये समस्त जिलों में आवश्यक सतर्कता एवं सावधानी रखे जाने के लिये निर्देशित किया गया है। कुक्कुट पालकों में अनावश्यक भ्रम या भय की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा अफवाहों से सावधान रहने तथा कुक्कुट उत्पादों के उपयोग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Share:

Next Post

कास्टिंग डायरेक्टर पर क्‍यों चिल्लाने लगी थी नोरा फतेही, जानिए

Fri Jan 8 , 2021
बॉलीवुड एक्टर और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर अपने डांस और अंदाज से छाई रहती हैं। हाल ही में नोरा करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चैट शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ (What Women Want) में नजर आईं। इस दौरान नोरा फतेही ने कई बातों का खुलासा किया। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में […]