भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे बिसाहू बेवफा है लिखे 10 रुपए के नोट

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के नेता बिसाहूलाल साहू फिर चर्चाओं में हैं मगर इस बार वो अपनी बयानबाजी की वजह से नहीं बल्कि एक अनोखे वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल सोशल मीडिया में दस रुपए के नोट वायरल हो रहे हैं जिनमें बिसाहू बेवफा है लिखा हुआ है। नए और पुराने दस रुपए के नोटों पर बिसाहू बेवफा है लिखा है। आपको याद होगा, कुछ वर्षों पहले भी सोनम बेवफा है लिखे नोट सर्कुलेट हुए थे जिसकी खूब चर्चा हुई थी। ऐसा कुछ ही अब भाजपा नेता बिसाहूलाल सिंह के साथ हो रहा है। उन्हें भी 10 रुपए के नोटों पर लिखकर बेवफा बताया जा रहा है।

भाजपानेता बिसाहूलाल ने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय मुद्रा का अपमान है जिसको लेकर वो निर्वाचन आयोग में शिकायत करेंगे। कांग्रेस ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि यह लोगों की अभिव्यक्ति है जो उन्होंने नोटों के माध्यम से प्रदर्शित किया है। इसमें कोई गलत शब्द नहीं लिखा है। सब जानते हैं कि बिसाहू बेवफा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जनता के साथ उन्होंने बेवफाई की है इसलिए संभव है कि उनके इस आचरण से दुखी होकर किसी ने यह काम किया हो। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि दस रुपए के नोटों पर बिसाहू बेवफा है लिखकर उसे सर्कुलेट करने वाला कौन है। बता दें कि इसी साल मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बिसाहूलाल साहू को पार्टी ने अनूपपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में यहां उनका मुकाबला कांगेस के विश्वनाथ सिंह से है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बिसाहूलाल यहां से चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने चौथी बार अनूपपुर सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश में पब्लिक रैली नहीं करेंगे सचिन पायलट

Sun Oct 25 , 2020
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस की रणनीति बनाएंगे पायलट! भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत ग्वालियर-चंबल इलाके में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने […]