भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बच गई बिसाहूलाल की कुर्सी

  • सत्ता और संगठन ने मंगवाई सार्वजनिक माफी

भोपाल। महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने वाले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह की कुर्सी जाते-जाते बच गई है। पिछले हफ्ते दिए गए बयान को शुरूआत में तो भाजपा संगठन ने हल्के में लिया था, लेकिन जैसे ही विरोध तेज हुआ और राजपूत समाज सड़क पर उतरने लगा तक सत्ता और संगठन ने मंत्री को बुलाकर चेताया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह को बुलाया गया इस दौरान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।


बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी मंत्री के बयान पर किसी की भावना आहत होने पर खेद जताया। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भी वीडियो जारी कर माफी की मांग की। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी कर कहा कि महिलाओं को लेकर ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री को चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं- बहनें पूजनीय हैं। उनके सम्मान के साथ किसी भ्ीा तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंत्री बिसाहूलाल ने पिछले हफ्ते अनूपपुर जिले में आयोजित एक नारी सम्मान समारेाह में कहा कि ठाकुर अपनी महिलाओं को कोठियों में कैद करके रखते हैं। महिलाओं की बराबरी के लिए सबके साथ चलना चाहिए। मंत्री के इस बयान केा शुरूआत में हल्के में लिया गया था। बाद में सत्ता और संगठन हरकत में आए।

भाड़ी पड़ सकता था विरोध
बिसाहूलाल सिंह के बयान के विरोध में भाजपा में ही विरोध के सुर उठने लगे थे। कांगे्रस ने भी इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली थी। राजपूत समाज ने प्रदेश भर में मंत्री पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिए थे। राजपूत समाज के अन्य संगठन भी सक्रिय हो गए थे। इसी बीच भाजपा संगठन को डर था कि यह विरोध उप्र तक न पहुंच जाए। यही वजह है कि भाजपा ने आनन-फानन में मंत्री को बुलाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई।

Share:

Next Post

मप्र में पांच साल बाद फिर मैदान में शिक्षक

Mon Nov 29 , 2021
अब पुरानी पेंशन के लिए मनोकामना यात्रा भोपाल। कथित हक की लड़ाई के लिए पांच साल बाद एक बार फिर शिक्षक (अध्यापक से शिक्षक बने) मैदान में उतर आए हैं। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन (वर्ष 2005 से पहले की) योजना बहाली के लिए पेंशन मनोकामना यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा सात नवंबर को […]