
मध्यप्रदेश की 28 सीटों के उपचुनाव में
भोपाल। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 10 सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि 5 सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार ग्वालियर के अशोक नगर से भाजपा कमजोर नजर आ रही है तो वहीं भांडेर से कांग्रेस के फूलसिंह बरैया मजबूत दिख रहे हैं। उधर पोहरी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ मजबूत स्थिति में हैं। करेरा से कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव को मजबूत बताया जा रहा है। मुंगावली में कांग्रेस बेहतर स्थिति में है। बमोरी से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। ग्वालियर में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं ग्वालियर जिले की एक अन्य सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डबरा में आइटम वाले मामले से इमरतीदेवी मजबूत हो गई हैं। चंबल में बसपा मजबूत नजर आ रही है तो वहीं दिमनी में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। सुमावली से भाजपा के एंदलसिंह कंसाना भारी पड़ रहे हैं तो जौरा में कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर है। अंबाह में भाजपा मुश्किल में है। सांवेर में मुकाबला बराबरी का है तो गोहद, हाटपीपल्या व बदनावर में भाजपा मजबूत नजर आ रही है। सुवासरा में कांग्रेस प्रत्याशी को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। आगर-मालवा में ऊंटवाल मजबूत दिख रहे हैं। नेपानगर और मांधाता में कांग्रेस बेहतर स्थिति में है। ब्यावरा मेें कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved