बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP Elections: राम मंदिर होर्डिंग्स मामले में BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘कमलनाथ भी लगाएं होर्डिंग्स, किसने रोका?’

भोपाल: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण की भी एंट्री हो गई है. मध्य प्रदेश में लगे श्री राम मंदिर होर्डिंग्स की शिकायत कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से की है. इस शिकायत के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर नजर आई. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि, राम मंदिर के होर्डिंग्स से मिस्टर बंटाधार, श्रीमान करप्शन नाथ के पेट में दर्द क्यों? कांग्रेस भी लगाए श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स किसने रोका है.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस का जो मूल चरित्र है वो भगवान श्री राम के खिलाफ, हिन्दुत्व के खिलाफ, सनातन के खिलाफ इनका मूल चरित्र मध्य प्रदेश के इस चुनाव में उजागर हुआ है. प्रभु श्रीराम मंदिर जो भारत ही नहीं दुनिया के लिए आस्था का केंद्र है. उसके होर्डिंग्स लगे तो इस पर कांग्रेस चुनाव आयोग में जाकर आपत्ति दर्ज करा रही है कि, राम मंदिर के होर्डिंग लगे हैं इन होर्डिंगों को हटाया जाए.


कांग्रेस ने किया राम मंदिर पर आक्रमण का प्रयास
वीडी शर्मा ने कहा कि, ये कांग्रेस का मूल चरित्र है कि किस प्रकार से राम मंदिर पर आक्रमण किया जाए. कांग्रेस की पीड़ा ये है कि, राम मंदिर के होर्डिंग क्यों लगे हैं. मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है. वीडी शर्मा ने कहा कि, आप भी लगाए. आपको किसने मना किया, आपके नेता कह रहे हैं कि, राम मंदिर तो सभी कहा है तो आपको राम मंदिर का होर्डिंग लगाने में श्रीमान करप्शन नाथ, बंटाधार को दर्द क्यों है, क्योंकि कांग्रेस को पीड़ा राम मंदिर के निर्माण से है. कांग्रेस को पीड़ा है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति से, जिनके कारण आज राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है.

2024 में विराजमान होंगे रामलला
वीडी शर्मा ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला विराजमान होंगे. इसकी पीड़ा कांग्रेस के उन तुष्टीकरण वाले नेताओं को है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष कह रहे हैं कि, बाबरी मस्जिद शहीदी हुई. सोनिया गांधी भक्त चुनावी माहौल में राम भक्त बन रही थी, अब उनकी असल बाबर भक्ति मध्य प्रदेश के अंदर आई है. ये इनकी भाषा, इनकी बाबर भक्ति है. ये सब कुछ सोनिया गांधी के इशारे पर आज मध्य प्रदेश में हो रहा है. ये चरित्र है कांग्रेस का मुंह में राम, बगल में… क्योंकि इन्हें तो बाबर दिखाई देता है.

प्रदेश की जनता देगी जवाब
वीडी शर्मा ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को दुनिया में भारत का इतिहास बनेगा. इससे कांग्रेस को पीड़ा है. कांग्रेस के पेट में हमेशा हिन्दुत्व, राम, सनातन को लेकर दर्द होता आया है. सोनिया भक्ति दिखाने का काम मध्य प्रदेश के मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह, मिस्टर करप्शन नाथ कमलनाथ व उनके सिपेहसलार करने का काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता इस बात का जवाब इस चुनाव में देगी. वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में आ रही हैं तो मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं कि, कांग्रेसियों को राम मंदिर निर्माण, सनातन, हिन्दुत्व से दर्द क्यों है.

Share:

Next Post

'दुबई दीदी कर रहीं गवाह को प्रभावित करने की कोशिश', महुआ को लेकर निशिकांत दुबे की लोकसभा अध्यक्ष से नई गुहार

Sat Oct 28 , 2023
नई दिल्ली: घूस लेकर अडानी समूह के खिलाफ संसद में सवाल पूछने और उससे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जोड़ने के आरोपों में घिरीं पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के […]