img-fluid

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा ने मनाया जश्न

August 24, 2023

  • भाजपा ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को खिलाई मिठाई

नागदा। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर भारतीय जनता पार्टी नागदा मंडल अध्यक्ष सी.एम. अतुल के नेतृत्व में नागदा के रेलवे स्टेशन चोराहे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की।



  • दक्षिण धूर्व वाली सतह पर लैंडर उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। चन्द्रयान-3 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह था शाम होते ही सभी भाजपा कार्यालय एकत्रित हुए और सभी ने साथ बैठकर चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग टेलीविजन के माध्यम से लाइव देखी। चन्द्रयान जैसे ही लैंडिंग हुआ ऐसे पूरा पार्टी कार्यालय तालियों की आवाज से गूंज उठा। इस मौके पर विशेष रूप से दाहोद गुजरात के विधायक किशोरी लाल मौजूद रहे, साथ ही इस मौके पर भाजपा उज्जैन जिला उपाध्यक्ष बबिता रघुवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सज्जन सिह शेखावत, राजेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, महेंद्र उचेनिया, ऋतु पांडे, बिट्टू यादव, विजय पटेल, रूपम ठाकुर, भगवती पांचाल, हरिकिशन लोहड़वाल, रामू सिसौदिया, अजय कुशवाह, अमर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    Share:

  • पीला नाला में तीन टंकी स्थापना का हुआ लोकार्पण

    Thu Aug 24 , 2023
    नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों से किया था वादा किया पूरा आष्टा। गत दिनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नगर भ्रमण प्रारंभ किया था, जिसके चलते वार्ड क्रमांक 1 के पीला खदान स्थित रहवासियों द्वारा अपनी पेयजल की मांग को मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद डॉ. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved