उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आगर मालवा जिले में भाजपा-कांग्रेस को एक एक सीट, दोनों सीट के मौजूदा विधायक हारे

आगर मालवा। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आगर मालवा जिले में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली है। आगर मालवा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधव सिंह उर्फ मधु गेहलोत ने 13002 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विपिन वानखेड़े को शिकस्त दी वहीं सुसनेर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को हर का सामना करना पड़ा यहां कांग्रेस प्रत्याशी भेरु परिहार ने भाजपा प्रत्याशी और विधायक राणा विक्रम सिंह को 12645 मतों से पराजित किया।



भेरू सिंह परिहार ने जीत के बाद राणा विक्रम सिंह को सम्मान पूर्वक मतगणना स्थल से बाहर तक छोडऩे गए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी भावुक भी हो गए, उन्होंने कहा की यह चुनाव सुसनेर की जनता ने जीता है, मुख्यमंत्री से लड़कर क्षेत्र का विकास कराएंगे। आगर सीट जितने के बाद भाजपा प्रत्याशी मधु गहलोत का जमकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मधु गहलोत ने कहा कि आगर के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे, रोजगार और गायों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भाजपा ने आगर शहर में भव्य विजय जुलूस भी निकाला।

Share:

Next Post

मक्सी से 2304 वोट से जीते भाजपा प्रत्याशी

Mon Dec 4 , 2023
नगर के 15 वार्ड में से 11 बीजेपी तो 4 वार्ड पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत मक्सी। 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में शाजापुर विधानसभा सीट क्रमांक 167 पर भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद विजय घोषित किए गए। प्रदेश में भाजपा की जीत और शाजापुर से बीजेपी प्रत्याशी अरुण भीमावद की जीत […]