बड़ी खबर

बीजेपी ने बेबी रानी मौर्य सहित 10 सीटों पर उतारीं महिला उम्मीदवार


नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश (UP) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड (Uttrakhand) की पूर्व राज्यपाल (Former Governor) बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) सहित 10 महिलाओं (10 Women) को चुनावी समर (Election summer) में उतारा है।


1. श्रीमती मृगांका सिंह को पार्टी ने कैराना से उम्मीदवार बनाया है। यहां पहले चरण में चुनाव होगा।
2. श्रीमती सपना कश्यप को बीजेपी ने चरथावल से टिकट दिया है। यहां पहले चरण के चुनाव में वोटिंग होगी।
3. डॉ. श्रीमती मंजू सिवाच मोदीनगर से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। इस विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा।
4. श्रीमती मीनाक्षी सिंह को बीडेपी ने खुर्जा (अनुसूचित जाति) सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। यहां पहले चरण में चुनाव होगा।

5. श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा ग्रामीण (अनुसूचित जाति) से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। वे इससे पहले उत्तराखंड की राज्यपाल का पदभार संभाल चुकी हैं। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल का पद संभाला था। पिछले साल सितंबर महीने में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से उनके यूपी चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थीं। माना जाता है कि यूपी के आगरा क्षेत्र में उनका अच्छा प्रभाव है। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। इस सीच पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।

6. श्रीमती रानी पक्षालिका बाह विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। यहां पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा।
7. श्रीमती सूची मौसम चौधरी बिजनौर सीट से बीजेपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होंगे।
8. श्रीमती कमलेश सैनी को बीजेपी ने चांदपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी नियुक्त किया है। यहां दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।
9. श्रीमती गुलाबो देवी चन्दौसी (अनुसूचित जाति) सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। यहां दूसरे चरण में मतदान होगा।
10. श्रीमती राजबाला को पार्टी ने मिलक (अनुसूचित जाति) सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Share:

Next Post

ऐसा प्‍यार कहां: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए डॉक्टर ने दान कर दी 5 करोड़ की प्रॉपर्टी

Sat Jan 15 , 2022
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में रिटायर डॉक्टर ने पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने लिए अपनी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति सरकार के ही नाम कर दी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर की कोई संतान नहीं थी, इसलिए 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति उन्होंने दान कर दी. पूरे इलाके […]