उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दिहाड़ी मजदूरों से झंडे उठवाए और भुगतान भी नहीं किया भाजपा ने

  • कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी परमार ने लगाए आरोप-जनता को भ्रमित कर सत्ता हथियाती है भाजपा

उज्जैन। हाल ही में भाजपा ने उज्जैन से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर निगम चुनाव प्रचार की शुरुआत की, इसमें झंडे और बैनर उठाने के लिए सरायों से मजदूर लाए गए थे लेकिन यात्रा पूरी होने के बाद उनके भुगतान की राशि भी भाजपाई डकार गए। हर बार सत्ता हथियाने के लिए भाजपा इसी तरह जनता को भ्रमित करती है। यह आरोप कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कहा लगाया। उन्होंने कि 500-500 रुपये में गरीब दिहाड़ी मजदूरों को झंडे उठाने के लिए बुलाया गया और उनके भी पैसे भी नहीं दिये गए।



कुल मिलाकर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा ढकोसला बन कर रह गई और औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतिम पंक्ति के परिवारों तक पिछले 70 सालों से जो योजनाओं का लाभ पहुंचाती रही है और उसकी कॉपी भाजपाई कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता को भ्रमित करते हुए भाजपा ने सत्ता तो हथिया ली लेकिन जो खरीद-फरोख्त हुई है, वह पूरी दुनिया ने देखी। अब यही चाल उन्होंने महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। यही कारण है कि उज्जैन नगर निगम में भी शहर की जनता कांग्रेस का पूरा साथ देगी और हमारे सभी चौपन प्रत्याशी और महापौर पद भी कांग्रेस के खाते में आएंगे।

Share:

Next Post

2 पंचायतों में कल चुनाव..उज्जैन जनपद व बडऩगर में होगा मतदान

Fri Jun 24 , 2022
दोनों क्षेत्रों में 88 मतदान केंद्र संवेदनशील-आज मतदान सामग्री का वितरण उज्जैन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल प्रारंभ हो जाएगा। कल 25 जून को सुबह से लेकर शाम तक मतदान होगा। मतदान के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण आज से शुरू हो गया है। दोनों क्षेत्रों में कुल 88 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित […]