भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जनता को गुमराह कर रही भाजपा, हमारे ‘संकल्प’ को कॉपी किया

  • कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल का बयान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों को लेकर पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। इस पर भोपाल नगर निगम से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विभा पटेल ने सवाल उठाए हैं। पटेल ने कहा कि भाजपा फिर जनता को गुमराह करने जा रही है। इस बार जनता इनकी बातों में नहीं उलझने वाली हैं। श्रीमती पटेल ने आरोप लगाए कि भाजपा ने इस बार कांग्रेस का संपल्प पत्र भी कॉपी कर लिया है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में भाजपा अलग-अलग ढंग से जनता को गुमराह करने का काम करती आई है। पहले भाजपा चुनावी घोषणा पत्र जारी करती थी। फिर जनता को गुमराह करने के लिए दृष्टिपत्र जारी किया जाने लगा। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के संपल्प पत्र को ही कॉपी कर लिया है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस के संकल्प पत्र पर भरोसा है। कांग्रेस ने जो संकल्प लिए हैं, वे पूरा करती है। इसलिए भाजपा ने संकल्प पत्र को कॉपी किया है।


इस बार बदलाव के मूड में है भोपाल की जनता
कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं के झूठे वादे और थोती घोषणाओं से त्रस्त आकर जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। यही वजह है कि शहर की जनता अब खुलकर कांग्रेस के समर्थन में है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के राज में नगर निगम में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है। खुद भाजपा की प्रत्याशी भी इसे स्वीकार कर रही हैं। वे जनसपंर्क में लोगों से यह वादा करती फिर रही हैं कि वे महापौर बनने के बाद नगर निगम से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगी। जबकि भ्रष्टाचार की भाजपा की सरकार के समय में ही पनपा है। पिछले 13 साल से नगर निगम भोपाल का संचालक भाजपा द्वारा ही किया जा रहा है। फिर भी जनता को भ्रष्टाचर करके लूटा जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री का रोड शो
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज भोपाल चुनाव प्रचार में उतरे हैं। मुख्यमंत्री महापौर प्रत्याशी मालती राय समेत अन्य प्रत्याशियों के समर्थन मं रोड शो कर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह पौधरोपण के बाद गोविन्दपुरा विधानसभा में महापौर प्रत्याशी मालती राय के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। वे शाम 7.30 बजे हुजूर विधानसभा में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share:

Next Post

प्रदेश के शहरों में फ्लाई ओवर बनाने के लिए राशि देगा केंद्र

Sat Jul 2 , 2022
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई लोक निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा अटल एक्सप्रेस वे के लिए 906 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भोपाल। शहरों में बढ़ते वाहन और जगह-जगह लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए प्रदेश के 10 शहरों में 21 फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए […]