
पटना। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि भाजपा पूरी तरह से नीतीश कुमार को खत्म करने की साजिश रच रही है।
पप्पू यादव ने एनडीए पर आरोप लगाया कि यह गठबंधन बिहार को ठग रहा है। उन्होंने इसके लिए दलील दी कि जदयू के सात निश्चय कार्यक्रम पर भाजपा ने अभी तक मुहर नहीं लगाई है।
उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को पीडीए के उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी जाएगी। 15 अक्टूबर से पीडीए के नेता चुनाव अभियान पर निकलेंगे। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved