img-fluid

जेन-जी को भड़काने के लिए भाजपा जिम्मेदार – शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत

August 09, 2026


मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut) ने कहा कि जेन-जी को भड़काने के लिए (For inciting Gen-Z) भाजपा जिम्मेदार है (BJP is Responsible) ।


  • पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ‘जेन-जी को गुमराह करने’ वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर जेन-जी को भड़काया गया है तो इसके जिम्मेदार भाजपा वाले ही हैं। संजय राउत ने कहा, “अगर जेन-जी को भड़काया गया था, तो उसे भड़काने वाले आप ही हैं न । जेन-जी आपकी वजह से ही भड़का । आपके शिक्षा मंत्रालय चलाने के तरीके का नतीजा है। नीट पेपर लीक हुए, परीक्षाएं बार-बार टाली गईं, इसके लिए आप जिम्मेदार हैं।

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस के नेता बार-बार जेन-जी को राष्ट्रविरोधी बताते हैं। कुछ लोग कहते हैं उन्हें भड़काया गया। भाजपा के नेता उन्हें ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताते हैं। एक बार बैठकर मीटिंग कर लीजिए। आपस में तय कर लीजिए कि युवाओं को लेकर आपकी राय क्या है।” धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को संबलपुर में कहा था कि नीट पेपर लीक विवाद के दौरान कुछ लोगों ने जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की। इसी बयान को लेकर संजय राउत ने यह प्रतिक्रिया दी है।

    संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें शिंदे ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पीछे एक महाशक्ति है। इस पर संजय राउत ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं  है। एकनाथ शिंदे को मानसिक संतुलन बनाने की जरूरत है।” प्रधानमंत्री से 6 सांसदों की मुलाकात को लेकर भी संजय राउत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव चिह्न से जुड़ा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में प्रधानमंत्री से सांसदों की सीधी मुलाकात से लगता है कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकती है।

    Share:

  • देश में आदिवासी समाज के साथ ही सबसे ज्यादा अन्याय हुआ - आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

    Sun Aug 9 , 2026
    नई दिल्ली । आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Convener Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश में आदिवासी समाज (Tribal Community in the Country) के साथ ही सबसे ज्यादा अन्याय हुआ (Has faced greatest Injustice) । दुनियाभर के आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं का सम्मान करने के लिए हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved