img-fluid

‘BJP को न तो हिंदू पसंद न ही मुसलमान, सिर्फ सत्ता चाहिए’ : Manish Tiwari

April 02, 2021

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात साल के शासन (Bharatiya Janata Party (BJP) seven years of rule) के दौरान 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। यह बात असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के जारी मतदान के दौरान असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कही। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर कुशासन का गंभीर आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता तिवारी ने यह दावा कि भाजपा न तो हिंदुओं को पसंद करती है और न ही मुसलमानों को। उन्होंने कहाकि उसे केवल सत्ता या शासन पसंद है। अगर भाजपा असम में सत्ता में आती है तो जाति को नष्ट करने वाले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करेगी, जिससे असम के लोगों के बीच वैमनस्यता बढ़ेगी और उनका जीवन यापन बेहद कठिन हो जाएगा।

उन्होंने कहाकि जिस तरह कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया था, उसी तरह भाजपा के सात साल के शासन काल में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • असम में बनेगी महागठबंधन की सरकार, मुख्यमंत्री कांग्रेस का : Gaurav Gogoi

    Fri Apr 2 , 2021
    बरपेटा। असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान (Third and final phase voting) 06 अप्रैल को होने जा रहा है। इससे पहले मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस गठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार को बेहद आक्रामक तरीके से चलाया जा रहा है। दोनों पार्टियों के साथ ही उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved