बड़ी खबर राजनीति

LIVE : गुजरात में बड़ी जीत की ओर BJP, गांवों में भी पहुंची ‘आप’, कांग्रेस पस्त

नई दिल्ली। गुजरात में हुए नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। इसके लिए आज सुबह से ही वोटों की गिनती हो रही है। रविवार यानी 28 फरवरी को मतदान हुआ था और चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

गुजरात निकाय चुनाव में एक बजे तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक, कुल 8474 सीटों में से 2771 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। नगर पालिका, जिला और तहसील पंचायत की कुल 8474 सीटों में से भाजपा अब तक 2085 सीटें जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में 602 सीटें गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में 15 सीटें गई हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी के 5 और अन्य के खाते में 42 सीटें गई हैं।

गुजरात निकाय चुनाव से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स…

पंचायत चुनावों में बड़ी जीत की ओर बीजेपी, AAP की भी गांवों में एंट्री
वलसाड पंचायत चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों पर जीत
निकाय चुनाव में शानदार जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

देश में अब केवल विकास की राजनीति चलेगी- भाजपा
आम आदमी पार्टी को अब तक 46 सीटों पर मिली जीत
अब तक कितनी सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे

Share:

Next Post

बंदरगाह क्षेत्र के विकास में 15 साल में होगा 82 अरब डालर का निवेश : PM मोदी

Tue Mar 2 , 2021
नई दिल्ली। भारत में अगले 15 साल के दौरान समुद्री नौवहन क्षेत्र में 82 अरब डालर यानी छह लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। बंदरगाहों में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ाया जायेगा, जलमार्गों का विकास होगा और तटीय क्षेत्र स्थित लाइटहाउस को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]