देश

BJP ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्‍य में तेजी से बढ़े अपराध

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार (Congress government) पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरकार में राज्य में अपराध में तेजी से वृद्धि हुई है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान (Rajasthan) की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जन विरोधी कांग्रेस सरकार का यहां जिस प्रकार काम करने का तरीका है, उसका नतीजा ये हुआ कि जो राजस्थान पहले शांतिपूर्ण माना जाता था, वहां अपराध चरम पर है। राजस्थान को अपराध की राजधानी करार देते हुए कहा कि सात लाख नए केस राज्य में दर्ज हुए, महिलाओं और दलितों, अनुसूचित जनजातियों पर अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में 22 प्रतिशत अपराध कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बढ़े हैं।



तावड़े ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीते गुरुवार को महासचिवों की बैठक हुई और आज सुबह से पदाधिकारियों, संगठन महामंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन हम सबको प्राप्त हुआ। तत्पश्चात आज जो कार्यवाही चली उसमें सभी पदाधिकारियों की सहमति से 3 वक्तव्य पारित हुए।

भाजपा महासचिव (BJP General Secretary) ने कहा कि पारित प्रस्ताव में इस 30 मई को मोदी सरकार को जो 8 साल पूरे हो रहे हैं, उसको लेकर एक वक्तव्य 8 साल गरीब, सुशासन और गरीब कल्याण पारित किया गया। किसानों की समृद्धि के लिए जो योजनाएं पिछले 8 साल में चलाई गई, उसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दिए, उसकी भी सराहना इस वक्तव्य में की गई। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ आज किसानों के साथ मछुवारों को भी मिल रहा है। इसके भी सकारात्मक परिणाम दिखे हैं।प्रस्ताव में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की बात की गई।

Share:

Next Post

‘सैमसंग ने लांच की निश्चित उपहार के साथ ‘सैमसंग बिग TV डेज’

Fri May 20 , 2022
भारत का सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग अपने प्रीमियम और बड़ी स्क्रीन वाले नियो QLED 8K, नियो QLED, QLED, द फ्रेम और क्रिस्टल UHD TV पर अपने जबर्दस्त ‘सैमसंग बिग TV डेज’ ऑफरों के साथ एक बार फिर हाजिर है।   ये ऑफर देश के सभी प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर स्टोर पर मान्य होंगे। […]