उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

UP Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह का नया ठिकाना होगा भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा और सोमवार को ही कांग्रेस का स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नया ठिकाना अब भारतीय जनता पार्टी होगा। माना जा रहा है कि BJP उनको उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। जितिन प्रसाद तथा आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते हैं।

जितिन के कांग्रेस छोडऩे के बाद अब आरपीएन सिंह भी जितिन की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार के आरपीएन सिंह को कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया, लेकिन एक दिन बाद ही वह पार्टी छोड़ रहे हैं।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। केन्द्र में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कई राज्यों के प्रभारी भी हैं। तीन दिनों पहले उनकी मुलाकात पीएम नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हो चुकी है। वह बीते कई महीने से कांग्रेस में सक्रिय भी नहीं थे।

आरपीएन सिंह पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। आरपीएन सिंह कुशीनगर के सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं। उनका कांग्रेस से पुराना नाता रहा है और पार्टी के वफादार रहे हैं। उनके पिता सीपीएन सिंह भी पुराने कांग्रेसी थे। आरपीएन सिंह भी अपने पिता सीपीएन सिंह की तरह पडरौना के विधायक रहे। वर्ष 1996 से 2009 तक विधायक रहने के बाद आरपीएन सिंह कुशीनगर से 15वीं लोकसभा सदस्य बने। 16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजेश पाण्डेय ने उन्हें हरा दिया था।

Share:

Next Post

भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की ले रहे थे शपथ, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue Jan 25 , 2022
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार (22 जनवरी) को ‘हिंदू राष्ट्र’ की शपथ लेते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में, प्रमोद अग्रवाल के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति के साथ कई व्यक्ति को भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने का संकल्प […]