भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर यह कहा जा सकता है कि भाजपा सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी और यह पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से संभव होगा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रत्येक चुनाव से पहले ही आरोप लगाने लगते है कि ईवीएम की चिप गायब हो सकती है। कमलनाथ कह रहे हैं कि पुलिस और प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है। फिर कहते हैं मतगणना में यह सब हो सकता है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जब हारने लगती है तो हार का ठीकरा किसके फोड़ा जाए, उसकी तलाश शुरू कर देती है। कांग्रेस के लोग ईवीएम को दोष देते हैं, प्रशासन पर आरोप लगाते हैं। इस बार भी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जो आरोप लगा रहे हैं, उनसे यह तय हो गया है कि कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। शर्मा ने कहा कि अगर कोई पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के विरोध में काम करता है तो भाजपा उसे गलत काम नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि 100 में से 99 लोग अच्छा काम कर रहे हैं और अगर एक व्यक्ति गलत काम करता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Share:

Next Post

भाजपा ने कोटा नगर निगम के पार्षदों को पचमढ़ी की होटलों में ठहराया

Sun Nov 8 , 2020
भोपाल के निर्देश पर होशंगाबाद पुलिस ने बैठाया कड़ा पहरा भोपाल। राजस्थान के कोटा के दक्षिण के नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने शनिवार को 30 पार्षदों की पचमढ़ी के होटल सतपुड़ा, चंपक और ग्लेन व्यू में ठहराया गया है।इसमें कुछ पार्षद भाजपा के […]