जबलपुर। भाजपा (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं का सामूहिक रूप से फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) देखने का सिलसिला प्रदेश भर में जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जबलपुर में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से इस फिल्म का शो देखेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह के साथ भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी 19 मार्च को दोपहर 12 बजे “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए इस फिल्म का प्रदर्शन समदड़िया मल्टीप्लेक्स सिविक सेंटर में किया जा रहा है। इसके लिए सांसद सिंह ने द कश्मीर फाइल्स का एक पूरा शो बुक किया है। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष एक साथ फिल्म को देखेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved