उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

त्रिदेव प्रशिक्षण के लिए भाजपा की कार्यशाला हुई

  • 30 अप्रैल और 1 मई को होंगे प्रशिक्षण वर्ग-बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित आईटी विभाग के प्रशिक्षण वर्ग होंगे

उज्जैन। भाजपा नगर द्वारा त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर लोकशक्ति भवन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बताया कि 30 अप्रैल और 1 मई को विभिन्न वर्गों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला संभाग प्रभारी कांतदेवसिंह, जिला प्रभारी विष्णु खत्री, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी की मौजूदगी में रखी गई। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि भाजपा द्वारा बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए के प्रशिक्षण और आईटी विभाग के मंडल प्रशिक्षण हेतु उक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मंडलों में प्रशिक्षण देने जाने वाले पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। मंडल प्रशिक्षण वर्ग 30 अप्रैल और 1 मई को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ आयोजित होंगे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि त्रिदेव का प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कार्य है।


जिला प्रभारी विष्णु खत्री ने कहा कि संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बीएलए के साथ बूथों को डिजिटलेशन किया है। इस विस्तार में हमारी पार्टी के लिए तीन त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए निकले हैं इन तीनों का प्रशिक्षण करने से हमारे मतदान केंद्र मजबूत होंगे और इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने कि कहा वार्ड स्तर पर भी पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन करना चाहिए इससे पन्ना प्रमुखों के कार्य को गति मिलेगी। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कार्यशाला में पन्ना प्रमुखों के रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी और आजीवन सहयोग निधि के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यशाला में जगदीश अग्रवाल, इकबालसिंह गांधी, जगदीश पांचाल, अनिल शिंदे, विनोद बरबोटा, संजय ठाकुर, सुश्री भारती प्रपन्ना, श्रीमती रजनी उपाध्याय, राकेश पंड्या सहित मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

महिदपुर में दीक्षा लेने वाले आकाश का वर्षीदान वरघोड़ा निकाला

Sun Apr 24 , 2022
महिदपुर। आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी की प्रेरणा से मुमुक्षु आकाश सांसारिक जीवन त्यागकर 4 मई को संयम पथ अंगीकार कर दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। आकाश स्थानीय कोचर परिवार का भानेज है। इस अवसर पर महिदपुर में आकाश का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े के आरंभ में बैण्ड, घोड़े, बग्घी, ढोल आदि […]