उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

BJP की नगर कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है 2-4 दिनों में

  • डेढ़ साल बाद सूची तैयार हो कर भोपाल एप्रूवल के लिए गई

उज्जैन। भाजपा में नगर अध्यक्ष की नियुक्ति हुए डेढ़ साल बीत गया लेकिन अभी तक नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पाई, यही स्थिति ग्रामीण जिला के भी हैं। सूत्र बताते हैं कि शीघ्र ही नई सूची घोषित हो जाएगी।
भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार विवेक जोशी की ताजपोशी और 2019 में हुई थी उनके साथ ही ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में बहादुरसिंह बोर मुंडला को अध्यक्ष बनाया गया था। नियुक्ति को डेढ़ वर्ष हो गया है अभी तक भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा नहीं हुई है, जबकि इस दौरान कोई चुनाव आदि भी नहीं थे। भाजपा में जो वर्तमान नगर पदाधिकारी काम कर रहे हैं वे 6 वर्षों से पद पर बने हुए हैं। इससे भाजपा के दूसरे कार्यकर्ताओं में निराशा की भावना फेल रही है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही होने वाला है। एक साथ 23 जिलों की सूची भोपाल से जारी होगी। इसमें उज्जैन नगर और जिले की सूची भी शामिल है। एक-दो दिन में यह सूची जारी होगी, वहीं निगम मंडलों में भी नियुक्ति की कवायद चल रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार और भाजपा इससे निपटने में लगी रही और मंत्री मंडल का विस्तार भी अनलॉक के बाद हो पाया था और इस बार फिर कोरोना का लॉकडाऊन लग गया था और अब निगम चुनाव के पहले कार्यकारिणी की घोषणा करनी होगी।

Share:

Next Post

बॉलीवुड में सामने आए फर्जी टीकाकरण मुहिम के मामले, रमेश तौरानी हुए फर्जीवाड़े का शिकार

Fri Jun 18 , 2021
डेस्‍क। मुम्बई की एक सोसायटी में फर्जी वैक्सीनेशन अभियान के खुलासे के बाद अब बॉलीवुड में इसी तरह के मामले उजागर हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लोकप्रिय म्यूजिक लेबल टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक और ‘रेस’ समेत बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रमेश तौरानी की कंपनी के कई कर्मचारी भी नकली टिकाकरण […]