भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

यूरिया और उपभोक्ता सामग्री की कालाबाजारी और मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी

भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी तथा मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी है जिससे कालाबाजारी और मिलावट की गतिविधियाँ शून्य की स्थिति में हों। मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि किसानों और राशन उपभोक्ताओं के लिये संचालित योजनाओं में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अद्तन तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सुशासन स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगने वाली धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर मुकदमें दर्ज हों और उनके वाहन भी राजसात किए जाएं। आज की बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, कृषि उत्पादन आयुक्त के.के. सिंह के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को दोषियों के प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Share:

Next Post

पूर्व मंत्री जयवर्धन ने लगाया आरोप, कांग्रेस छोड़कर गए विधायकों ने 35-35 करोड़ रुपये लिए

Wed Aug 26 , 2020
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री रहे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर गए हैं, उन्होंने 35-35 करोड़ रुपये लिए हैं। बुधवार को शिवपुरी के दौरे पर आए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो विधायक बिके हैं, […]