नई दिल्ली (New Delhi)। देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम (RK Puram) इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना (shooting incident) सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारी गई है। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है।
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved