भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शराब पीने को लेकर खूनी संघर्ष दो महिला सहित दस लोग घायल

  • खुलेआम डंडे, फर्से और कुल्हाड़ी चले, प्रकरण दर्ज

भोपाल। अवधपुरी इलाके में कल देर रात शराब के पीने को लेकर हुए विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संर्घष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी,चाकू ,डंडों और फर्से से हमला कर दिया। हमले में दो महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल हो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों ओर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मुताबिक पीयूष कॉलोनी में रहने वाले मोहन कुमार मजदूरी करता है। बीती रात वह अपने घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। इसको लेकर शुभम से विवाद हो गया था। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और दोनों परिवार के लोग घर के बाहर आ गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, चाकू और डंडे से हमला कर दिया। खूनखराबे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। हमले में मोहन पक्ष की ओर अशोक, रवि, पुष्पा, विजय, और प्रमोद डागोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शुभम पक्ष की ओर से सुरेश, सौरभ और रंजना को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि डाक्टरों की सलाह के बाद जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री 25 को भव्य नवनिर्मित जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण

Tue Dec 22 , 2020
जिलाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण भोपाल। भाजपा भोपाल के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश […]