देश राजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले BN चंद्रप्पा को बनाया कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्‍ली (New Delhi)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly elections) से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव की तैयारी कर रही कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा (BN Chandrappa) को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें कि अभी कर्नाटक डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।



वहीं कर्नाटक कांग्रेस में अब प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं। बीएन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीत चुके हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा का प्रभाव माना जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है।

विदित हो कि सोमवार को राहुल गांधी भी कर्नाटक दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में जनसभा करेंगे। कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का एलान करेगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Share:

Next Post

एक हाथ में जैकेट...सर पर ब्लैक हैट, टाइगर रिजर्व जाने से पहले कुछ इस अंदाज में दिखे PM मोदी

Sun Apr 9 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानि रविवार को कर्नाटक (Karnataka) के बांदीपुर (Bandipur) और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (Mudumalai Tiger Reserve) का दौरा करने वाले हैं. वह कर्नाटक के लिए रवाना हो चुके हैं. इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक हाथ में अपनी एडवेंचर गॉलेट […]