img-fluid

महाराष्ट्र में 50 लोगों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलटी, 2 महिलाओं की मौत

June 10, 2026

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में हुए नाव हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस दुखद घटनाक्रम में सामने आया कि गोदावरी नदी में करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. वहीं, हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था.

जानकारी के मुताबिक, हादसा बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में हुए नाव हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान प्रमिला शेषराव राठोड, उम्र 55 वर्ष, निवासी लोणार जिला बुलढाणा और प्रयागाबाई ज्ञानदेव डोके, उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं सिंधूबाई अर्जुन मवाळ, उम्र 75 वर्ष, निवासी महागांव जिला वाशिम की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है.


  • नाव में सवार से 50 से अधिक लोग
    यह हादसा अधिक मास यात्रा के दौरान देश के एकमात्र भगवान पुरुषोत्तम मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव के पलटने से हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने नाव पलटने से डूब रहे लोगों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला गया, तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की बात कही जा रही है.

    हादसे में दो लोगों की मौत
    हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. प्रशासन और बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. वहीं श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने तथा यात्रास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. वहीं इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद लोगों गुस्सा है.

    Share:

  • गुरुवार का राशिफल

    Thu Jun 11 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.28, सूर्यास्त 06.47, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी, गुरुवार, 11 जून 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– परिश्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved