
मध्य प्रदेश के मंडला में नाव संघ अध्यक्ष की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्यारों ने सोते समय रॉड से हमला किया था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मंडला के महाराजपुर संगम घाट में नाव संघ अध्यक्ष राजकुमार उर्फ रज्जू नंदा जो कि नारियल की दुकान लगाते थे। इनका शव 19 सितंबर की सुबह लहूलुहान अवस्था में मिला था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। क्योंकि मृतक के चेहरे और कनपटी के पास गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। जिस पर महाराजपुर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया।
महाराजपुर बूढ़ी माई के रहने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी जय सिंह यादव ने बताया कि 17 सितंबर को भी आरोपी और मृतक के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते शक की सुई इन आरोपियों के इर्द गिर्द घूम रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रज्जू नंदा सो रहा था, इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने 24 घंटों के अंदर आरोपी नंदा और राजेश बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक रज्जू नंदा गोताखोर और नाव संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने नर्मदा में डूबने वाले कई लोगों की जान बचाई थी। जिसके लिए उन्हें प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved