बड़ी खबर

अली मेहंदी के साथ वापस कांग्रेस में लौट आई कांग्रेस की नवनिर्वाचित दोनों पार्षद


नई दिल्ली । कांग्रेस की नवनिर्वाचित दोनों पार्षद (Both Newly Elected Councilors of Congress) सबीला बेगम और नाजिया खातून (Sabeela Begum and Nazia Khatoon) प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष (State Congress Vice President) अली मेहंदी के साथ (With Ali Mehndi) वापस कांग्रेस में लौट आई (Returned to Congress) । नगर निगम चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद सबीला बेगम और नाजिया खातून शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था ।

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 243 मुस्तफाबाद महिला आरक्षित सीट है। इस सीट से कांग्रेस की सबीला बेगम जीती हैं, वही बृजपुरी से भी कांग्रेस की नाजिया खातून जीती हैं। शुक्रवार को दोनों कांग्रेसी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ इन दोनों कांग्रेस के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। अली मेहंदी के साथ दोनों कांग्रेसी पार्षदों और बहुत सारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दुर्गेश पाठक की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

अली मेहंदी और दोनों कांग्रेसी पार्षदों की आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली आप कार्यालय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी और राजधानी की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन आज अली मेहंदी के साथ कांग्रेस की दोनों पार्षदों ने घर वापसी कर ली। आज कांग्रेस की दोनों पार्षद और अली मेहंदी वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।

बता दें कि अली मेहंदी के पिता हसन अहमद भी दिल्ली कांग्रेस के एक बहुत पुराने और बड़े नेता रहे हैं। इस राजनीतिक घटनाक्रम से मुस्तफाबाद और बृजपुरी के लोगों के अलावा राजधानी की सियासत भी गरमा गई थी। इस राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे क्या मकसद था इस पर कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है।

Share:

Next Post

राजगढ़ में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदखुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat Dec 10 , 2022
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र (Khilchipur police station area) के ग्राम हरीपुरा में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बाड़े में लगे बेर के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू […]