img-fluid

बॉयफ्रेंड ने बर्फ से ढके पहाड़ पर गर्लफ्रेंड को ठंड में मरने के लिए छोड़ा, फोन को किया साइलेंट

December 08, 2025

डेस्क। ऑस्ट्रिया के सबसे ऊंचे पहाड़ ग्रॉसग्लॉक्नर (3,798 मीटर) पर एक पर्वतारोही बॉयफ्रेंड पर अपनी ही गर्लफ्रेंड को मारने का आरोप लगा है। न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार , 33 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला, जो अपने पर्वतारोही बॉयफ्रेंड प्लाम्बर्गर द्वारा पहाड़ में छोड़े जाने के बाद ठंड से मर गई। मृतक युवती की पहचान केर्स्टिन गर्टनर (Kerstin Gurtner) के रूप में हुई है। वह साल्ज़बर्ग की रहने वाली थी। मृतक युवती सोशल मीडिया पर खुद को ‘विंटर चाइल्ड’ और ‘माउंटेन पर्सन’ बताती थी।

इस साल जनवरी में गर्टनर अपने 39 वर्षीय बॉयफ्रेंड थॉमस प्लाम्बर्गर, जो एक अनुभवी पर्वतारोही गाइड के साथ ऑस्ट्रिया की सबसे ऊंची चोटी ग्रॉसग्लोकनर पर चढ़ाई कर रही थीं। जहां उसकी मौत हो गई। अब ये मामला कोर्ट में पहुंचा हुआ है। मृतक युवती का ये पहला हाई-एल्टीट्यूड विंटर ट्रेक था, जबकि प्लैम्बर्गर सल्जबर्ग एक अनुभवी माउंटेनियर था। इस टूर को लेकर उसने पहले से प्लानिंग की थी। दोनों 18 जनवरी, 2025 को स्टडलग्राट रूट से चढ़ाई शुरू करने निकले थे।


अभियोजन पक्ष के अनुसार, जानबूझ कर ट्रेक दो घंटे लेट शुरू किया गया। मौसम खराब होने के बावजूद भी दुर्गम ठंडी पहाड़ियों पर ट्रेक को जारी रखा गया। रात लगभग 8:50 बजे केर्स्टिन थकान, ठंड और कई समस्याओं से पीड़ित हो गई। देर रात करीब 2:00 बजे आरोपी बॉयफ्रेंड ने उन्हें चोटी के 50 मीटर नीचे अकेला छोड़ दिया और खुद नीचे उतरने लगा।

बॉयफ्रेंड ने जानबूझकर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उपलब्ध इमरजेंसी कंबल या शेल्टर का इस्तेमाल नहीं किया। इमरजेंसी कॉल करने में भी देरी की। इसके बाद फोन को साइलेंट मोड पर रख दिया। इन सभी कारणों के चलते केर्स्टिन को करीब 6.5 घंटे तक बिना सुरक्षा के −20°C तापमान में रहना पड़ा।

पुलिस ने वेबकैम फुटेज, फोन रिकॉर्ड्स, स्पोर्ट्स वॉच डेटा और एक्सपर्ट एनालिसिस से जांच पूरी की है। ठंडे पहाड़ में युवती को बचाने के लिए सुबह 7:10 बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। तेज हवाओं के कारण रेस्क्यू रद्द कर दिाय गया। दुबारा शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सुबह 10:00 बजे केर्स्टिन का शव मिला। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हाइपोथर्मिया पाया गया।

Share:

  • इंदौर में 585 नए मतदान केन्द्र बढ़े, 1 लाख 95 हजार वोटरों को नोटिस भी थमाएंगे

    Mon Dec 8 , 2025
    अब 9 विधानसभा में मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर हो गई 3210 इंदौर। मतदाता सूची (Voter list) के गहन पुनरीक्षण (Revision) का कार्य चूंकि आयोग ने हफ्तेभर आगे बढ़ा दिया था, जिसके चलते अब 11 दिसम्बर तक अनुपस्थित या लापता मतदाताओं (voters) की खोज बीएलओ (BLO) द्वारा की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ 585 नए मतदान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved