भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ठंड पर लगा ब्रेक, चार दिन में पांच डिग्री उछला रात का पारा

  • वर्तमान में राजस्थान, गुजरात की तरफ से घूमकर आ रही हवाएं

भोपाल। वर्तमान में उत्तर भारत में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है, लेकिन राजस्थान पर बने प्रति-चक्रवात के कारण उत्तरी हवाएं राजस्थान, गुजरात की तरफ से घूमकर आ रही हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में राजधानी में चार दिन में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर मध्य प्रदेश में सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया।



मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। यह गुरुवार के न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। साथ ही यह बुधवार के अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 14 फरवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह चार दिन में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति-चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से वर्तमान में उत्तरी हवाएं राजस्थान, गुजरात की तरफ से घूमकर आ रही हैं। राजस्थान, गुजरात में तापमान काफी बढ़े हुए हैं। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के सभी शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

Share:

Next Post

नई शराबनीति स्वीकृति के लिए रविवार को कैबिनेट के सामने रखी जाएगी

Sat Feb 18 , 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश की नई शराब नीति को रविवार को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जा सकता है। इसके अलावा सरकार को 2023-24 का करीब 3 लाख करोड़ का बजट भी स्वीकृति के लिए रखा जा सकता हैं। कैबिनेट की बैठक शाम को मंत्रालय में आयोजित हो सकती हैं। बता दें मध्य […]