बीकानेर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी व बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के आईजी आयुषमनी तिवारी दो दिवसीय भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकियों व बीकानेर सैक्टर मुख्यालय का दौरा कर मंगलवार को जोधपुर लौट गए।
तिवारी ने यहां बॉर्डर की चौकियों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया व जवानों को कोरोना महामारी की जानकारी साझा कर जवानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बॉर्डर पर तमाम विषम एवं कठोर परिस्थितियों में डटे रहकर अपने कर्तव्य पालन करने वाले सीमा प्रहरियों की हौसला अफजाही करते हुए कहा कि बीएसएफ देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है तथा देश पर बाहर से आने वाले हर खतरे का सर्वप्रथम सामना करना है। जिन विषम परिस्थितियों में भी वीरता के साथ बॉर्डर पर जवान डटे हुए हैं उससे बीएसएफ का नाम नित नयी ऊंचाईयों को छू रहा है। तत्पश्चात् सैक्टर मुख्यालय पहुंचने पर डीआइजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वर्तमान हालात की जानकारी दी। तिवारी ने क्षेत्रीय मुख्यालय के अधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा प्रबंधन पर चर्चा की तथा इसके पश्चात् अधिकारियों व जवानों से मुलाकात कर कोरोना महामारी के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही सीमा प्रहरियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान सैक्टर मुख्यालय में किए गए कार्यों की सराहना की। तिवारी ने हौसला अफजाई की कि सीमा प्रहरियों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विजय हासिल की है एवं कोरोना महामारी पर भी विजय हासिल करेंगे।
रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सोमवार को टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पत्रकार यूपी के हाथरस कांड में कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के नियत से अपने न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी में फर्जी आडियो प्रसारित कर भाजपा के एजेंट […]
नई दिल्ली। जबसे देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी है उसी समय से सबसे ज्यादा प्रभाव शिक्षण संस्थानों (educational institutions) पर देखने को मिला है, लेकिन इसका संस्थानों ने तोड़ निकालते हुए ऑनलाइन पढ़ाई (online study) का तरीका निकाला और बाजार में कई तरह के एप आ गए जो घर बैठे शिक्षा प्रदान कर […]
जयपुर। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कोरोना संक्रमण के समय से लेकर आज तक प्रबन्धन से सम्बन्धित आंकड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जो मीडिया के समक्ष पेश किये गये हैं, वह धरातल पर नहीं है, सिर्फ कागजों एवं आंकड़ों में हैं। विधायक शर्मा ने […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला (Mandla of Madhya Pradesh) जिले में आदिवासी पति-पत्नी और बच्ची की हत्या कर दी गई। हमलावर महिला का सिर धड़ से काटकर ले गए। इस घटनाक्रम के बाद मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस्तीफा मांगा है। […]