img-fluid

गोरखपुर में हुई 308 पहियों वाले ‘महाबली’ की एंट्री, बनानी पड़ी नई सड़क

October 10, 2026

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 308 पहिए वाला ट्रक आया है. ये ट्रक 100 फीट लंबे और 200 टन से अधिक वजन के बॉयलर लेकर चल रहा है. बॉयलर को ओडिशा से बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में ट्रक से पहुंचाया जा रहा है. ये ट्रक बेल्जियम से समुद्री रास्ते से आया है. 308 पहिए वाले विशाल मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक के लिए गोरखपुर में टोल प्लाजा के किनारे एक लेन की सड़क बनानी पड़ी.

इसके बाद धीरे-धीरे इस ट्रक को पर कराया गया. इस ट्रक को देखकर लोगों ने उसके फोटो क्लिक करने के साथ सैल्फी भी ली. ट्रक पर 200 टन से ज्यादा वजन होने के कारण 1 दिन में ट्रक 10 से 15 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पा रहा है. जब लोगों में इस ट्रक को देखा तो वहां लोगों को भीड़ इक्कठा हो गई. इसको देखकर लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बाद हमने इतना बड़ा ट्रक देखा है.


  • गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीटहा टोल प्लाजा के पास ट्रक को पार कराने में मुश्किल आई, जिसके बाद टोल प्लाजा के पास एक लेन की सड़क बनानी पड़ी. ट्रक पर 200 टन से ज्यादा वजन की बॉयलर लदे होने की वजह से सड़क को काफी मजबूत बनाया गया. यह ट्रक गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से गोरखपुर-लखनऊ हाईवे की ओर मुड़ जाएगा, जिसके बाद इस रास्ते से यह बलरामपुर के चीनी मिल पहुंचेगा.

    इस ट्रक के आगे दो पायलट वाहन और विशेषज्ञों की टीम भी चल रही है, जहां पर सड़क सकरी या पतली है, वहां पर सड़कों को चौड़ा कर ट्रक को गुजारा जा रहा है. बेल्जियम से समुद्र के रास्ते इस बॉयलर को भारत पहुंचने के बाद इसे 308 पहिए के ट्रक के सहारे बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है.

    इस बॉयलर को ओडिशा से ट्रक पर लाद कर लाया जा रहा है. ट्रक के लिए रास्ता बनाना एक बड़ी चुनौती है. रास्ते में सड़कों के साथ साथ बिजली के तार फुट ओवर ब्रिज के सहित कई बधाएं आ रही हैं, जिसे सही करके रास्ता बनाकर इस ट्रक को निकाला जा रहा है.

    Share:

  • दुकानें बंद, रास्ते जाम... प्रदर्शन से 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान

    Sat Oct 10 , 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस प्रदर्शन की वजह से दिल्ली की सड़कों पर लंबा जाम लगा है. कई इलाकों में दुकानें बंद हैं. रोजी-रोजगार और व्यापार-कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved