
नई दिल्ली। देश की सीमाओं से 50 किमी की भीतर तक सीमा सुरक्षा बल का क्षेत्राधिकार बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले राज्यों में बीएसएफ को सैन्य संचालन तंत्र के लिए जरूरी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है। सूत्रों के अनुसार इसे गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा, जहां सहमति मिलने पर जरूरी निर्माण व बदलाव लागू होंगे।
इसे बनाने के लिए बीएसएफ ने कई अन्य एजेंसियों के साथ सीमा से 50 किमी भीतर तक के क्षेत्रों की पहचान की। यहां की भौगोलिक स्थितियों, मौजूदा ढांचों आदि का लेखा-जोखा बनाया। सैनिकों के रुकने के स्थान, चौकियां बनाने, जवानों व सैन्य तंत्र के लिए जरूरी सुविधाओं व जरूरतों की पहचान की गई।
उल्लेखनीय है कि नया नोटिफिकेशन आने के बाद बीते कुछ महीनों से हर कदम के बारे में राज्यों की पुलिस को सूचित कर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
तथ्य और नए नियम
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved