बड़ी खबर

बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने किए रामलला के दर्शन, बोले 2022 में होगा जनता से गठबंधन


अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) से मिशन 2022 की शुरूआत कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (General secretary) सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra) अयोध्या पहुंचे हनुमान गढ़ी तथा श्री रामलला (Ramlala) जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन (Darshan-worship) के बाद मिश्र ने कहा कि बसपा ने तो यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता से गठबंधन (Alliance with the public) कर लिया है।


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनता से गठबंधन करेगी। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा भगवान श्रीराम तो सबके हैं। हम भी उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।
मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं। अफसोस होता है जब लोग भगवान श्री राम को राजनीति में लाते हैं।
उन्होंने कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भतीजे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत के बारे में कहा कि हम तो बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हर संभव मदद करेंगे। बहुजन समाज पार्टी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की नाबालिग विधवा को जमानत दिलवाने को कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है।

ज्ञात हो कि चुनावी रण में एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। अयोध्या में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन (प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में विचार गोष्ठी ) आज से शुरू हो गई है।
इसके बाद लगातार सात शहरों में पूरब से पश्चिम तक सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। राम जन्मभूमि के अलावा कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ताजनगरी आगरा में भी सम्मेलन का मन बनाया है। हालांकि सभी शहरों की तिथि तय कर दी गई है। 25 जुलाई को अंबेडकरनगर में सम्मेलन होगा। 26 को प्रयागराज, 27 को कौशांबी, 28 को प्रतापगढ़, 29 को सुल्तानपुर में सम्मेलन होंगे। इसके बाद पश्चिमी उप्र में शुरूआत होगी।

Share:

Next Post

INDORE : कुख्यात बदमाश सत्यनारायण लूनिया क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

Fri Jul 23 , 2021
इंदौर। इंदौर (Indore) क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम ने सतीश भाऊ (Satish Bhau) गैंग से जुड़े कुख्यात बदमाश सत्यनारायण लूनिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसे भोपाल (Bhopal) के पास से इंदौर की टीम (Team) ने पकड़ा है। यह पूर्व में हुई वारदातों में भी शामिल रहा है। एसपी (SP) क्राइम गुरूपसाद पारासर ने […]