देश

Budget Session: संसद का बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू

नई दिल्‍ली। देश में प‍िछले कुछ समय से कोरोना (Covid-19) मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है इसकी वजह से अब राज्यसभा (Rajya Sabha) और लोकसभा में बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दूसरे भाग में आम बजट और वित्त विधेयक को पारित करवाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग समय पर चलती थी। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होती थी।



बता दें कि राज्यसभा (Rajya Sabha) और लोकसभा में बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू करने का फ़ैसला किया गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। दूसरे भाग में सामान्य बैठकें फिर से शुरू हो जाएंगी, हालांकि, संसद सत्र में पहले की तरह कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।

Share:

Next Post

यूपी : सपा सरकार में ढूंढी थी भैंस, योगी सरकार में बकरी ढूंढने निकली पुलिस

Sun Mar 13 , 2022
बांदा। इस समय उत्‍तरप्रदेश (UP) के बांदो जिले banda districtमें बकरी चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे बकरी पालक कर अपनी जीविका चलाने वाले गरीब परिवार के लोगों की चिता बढ़ गई है। बांदा (banda district) में रात के समय बकरी पालकों (goat farmers) के यहां से 22 बकरियों चुराकर भाग निकले। इसकी […]