img-fluid

बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, एजेंट की हो गई मौत

May 09, 2026

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मदनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचौली गांव स्थित इंडियन बैंक (Indian Bank) की शाखा में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली लगने से बैंक के रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है. वह बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर कार्यरत थे और रोज की तरह काम के सिलसिले में बैंक पहुंचे थे. अचानक हुई इस घटना के बाद बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.


  • घटना के संबंध में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम विहारी प्रसाद ने बताया कि बैंक का सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो सामने खड़े राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी. गोली लगते ही बैंक परिसर में तेज आवाज गूंज उठी और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले लोगों को लगा कि शायद कोई मोबाइल चार्जर फट गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजेंद्र पासवान जमीन पर गिरकर तड़प रहे हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक मैनेजर संजीत कुमार निराला समेत सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि गोली गलती से चली या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है.

    Share:

  • लेट नाइट सर्च ट्रेंड्स: खाना पकाने से लेकर भावनात्मक सवालों तक, क्या ढूंढते हैं लोग गूगल पर?

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली।  डिजिटल(digital) दौर में Google सिर्फ एक सर्च इंजन (search engine)नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म(platform) बन चुका है जहां वे बिना किसी झिझक के अपने सबसे निजी और असहज सवाल पूछते हैं। खासकर आधी रात के समय होने वाली सर्चिंग के पैटर्न ने यह साबित कर दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved