
- गिरोह काम कर रहा है लड़की और महिला गायब करने वाला-पुलिस ने कई मामलों में गुमशुदगी दर्ज की
उज्जैन। उज्जैन में लापता महिलाओं और युवतियों को लेकर दर्ज गुमशुदगियों का आंकड़ा हर साल बढ़ रहा हैं। आंकड़ों के मुताबिक उज्जैन जिले में इस साल के 10 महिनों में अभी तक करीब 100 मामले सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से इस साल अभी तक करीब 100 लोग अचानक गायब हुए। सभी मामलों में परिजनों ने संबंधित थानों में गुमशुदगी व अपहरण का केस दर्ज करवाया है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है। चिंता की बात यह हैं कि हर साल यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। गायब हुए लोगों में महिला एवं लड़कियों की संख्या ज्यादा हैं जो कि चिंता का एक बड़ा विषय है। गायब लड़कियों में 12-18 वर्ष की लड़कियां ज्यादा गायब हो रहीं हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो या तो लड़कियां प्रेमजाल में फंस रही हैं या फिर उनको देह व्यापार में धकेला जा रहा है। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद यह कहा जा सकता है कि उज्जैन से हर रोज औसतन तीन से चार लोग गायब हो रहे हैं। इसमें महिला पुरूष और बच्चे सभी शामिल हैं। कुछ मामलों में तो पुलिस ने गायब हुए लोगों को ढूंढ निकाला हैं। वहीं कुछ ऐसे भी मामले हैं जिसमें लोग खुद ही वापस आ गए हैं। वहीं कुछ मामलों में तो पुलिस ने गुमशुदगी का केस भी दर्ज नहीं किया हैं। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डाले तो इंदौर के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा महिलाएँ लापता हुई हैं।