– मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए
भोपाल (Bhopal)। तीर्थ यात्रा पर निकले ( pilgrimage went out) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के श्रद्धालुओं से भरी एक बस (bus filled with devotees ) शनिवार को तमिलनाडु में रामेश्वरम (Rameshwaram in Tamil Nadu) के पास अनियंत्रित होकर पलट (overturned) गई। इस हादसे में बस में सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इसमें से चार लोग गंभीर घायल हुए। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुई बस दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बताया गया है कि बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मृत्यु हो गई है, जबकि 19 यात्री घायल हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved