सोमवार। बीती रात दो अलग-अलग जगह हुए सडक़ हादसों में 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्दौर से गोधरा जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर भोपाल से जोधपुर जा रही एक बस कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुलंदशहर : ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते तैनात किए गए पीएसी के जवानों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। मृतक पीएसी के दोनों जवान प्रवीण कुमार (22 वर्ष) और प्रवीण कुमार (21 वर्ष) गाजियाबाद के रहने वाले थे। दोनों मृतक जवान पीएसी 38 बटालियन अलीगढ़ के हैं।
गोवा। जमशेदपुर एफसी ने जीत की पटरी पर लौटते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार रात यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 1-0 से हरा दिया। जमशेदपुर के लिए यह विजयी गोल मोहम्मद मोबाशिर रहमान ने किया। जमशेदपुर की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और […]
कानपुर। कानपुर में बिल्हौर के आसींद गांव की कोठी घाट पर गंगा नहाने के दौरान छह लोग डूब गए। डूबने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक युवक को गोताखोरों ने निकाल लिया और आनन-फानन उसे बिल्हौर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों की तलाश में […]
छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में 48वां खजुराहो नृत्य समारोह (48th Khajuraho Dance Festival in Khajuraho) 20 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में विश्व विख्यात कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में दूसरे अन्य देशों के उच्चायुक्त व राजदूत शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को देखने शनिवार को […]
दतिया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने बुधवार को दतिया पहुँचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Shri Rajnath Singh) की अगवानी की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह ने पीताम्बरा पीठ में पीताम्बरा माई के दर्शन किए। उन्होंने माई की पूजा-अर्चना कर वन खण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक […]