मध्‍यप्रदेश राजनीति

उपचुनाव: शिवराजसिंह चौहान का दावा, कांग्रेस के और नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि रैगांव का यह चुनाव विकास के लिए चुनाव है। भोपाल और दिल्ली में दोनों जगह कांग्रेस की सरकार नहीं है, तो फिर कांग्रेस विकास (Congress Development) कैसे करेगी ? जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब भी उसने विकास नहीं किया क्योंकि कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ आरोप और प्रत्यारोप लगाने का काम करती हैं। इसलिए जो विकास करे उसे वोट दें। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 15 वर्षों तक प्रदेश का विकास किया और आगे भी विकास करती रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रैगांव विधानसभा के छुलहनी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
बता दें कि इस समय मध्यप्रदेश में आगामी उपचुनावों के लिए प्रचार हो रहा है। इसी बीच गत दिवस एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस के और विधायक राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें पार करने से रोक दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पार्टी छोड़ना चाहते हैं।
विदित हो कि हाल ही में रविवार को खरगोन जिले के बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला भाजपा में शामिल हो गए। शिवराज सिंह चौहान ने
मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के जीवन बदलने का अभियान पूरे प्रदेश में चला रही है। उन्होंने कहा कि रैगांव क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो, सबको बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास मिले, कोई गरीब भूखा न रहे यही हमारा प्रयास है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों की चिंता की लेकिन कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ गरीबों के हक को मारा है। आज अगर गरीबों को 1 किलो गेहूं, चावल, नमक देने का काम किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। केंद्र की मोदी सरकार ने किया है जो नवंबर तक फ्री राशन गरीबों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली चीज है रोटी, इसलिए सस्ता राशन मिल जाए, 1 दिन कि मजदूरी में महीने भर का राशन आ जाए, ये हमारा प्रयास रहा है।
कमलनाथ ने बहनों से लड्डू छीनने का काम किया
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितैषी कार्यों को प्राथमिकता देती है। मेरी गरीब बहनों के लिए हमने संबल योजना शुरू की थी कि बेटा-बेटी के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार यानी कुल 16 हजार हम बहनों को लड्डू के देते थे, लेकिन कमलनाथ ने इस योजना को बंद कर बहनों से लड्डू छीनने का काम किया था। हमने संबल योजना को दोबारा शुरू किया है, जिससे बहनों और उनके बच्चों को पोषण मिल सके। हम आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब को इलाज के लिए सरकारी और चिन्हित प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज की सुविधा दे रहे हैं।
मां भर्जुना देवी के किए दर्शन, आदिवासी बहन के घर किया भोजन
सभा के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भर्जुना देवी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां भर्जुना देवी की आरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवासी बहन बसंती कौल के घर भोजन किया।

Share:

Next Post

INDORE : नशे में दौड़ा रहा था कार, घर लौट रहे व्यापारी को वेंटिलेटर पर पहुंचाया

Wed Oct 27 , 2021
इंदौर। रात को काम से घर लौट रहे एक व्यापारी को नशे में कार चला रहे कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आर्इं। मिली जानकारी के अनुसार फैब्रिकेशन व्यापारी राजेंद्र शुक्ला (Fabrication Merchant Rajendra Shukla) निवासी सुदामा नगर (Sudama Nagar) कल रात को काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे […]