
नई दिल्ली। किसी भी ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन ग्रह गोचर कहलाता है। जून में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह 27 जून को सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर गोचर कर रहे हैं। इस दौरान मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि (Aries) में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, व्यवसाय और पराक्रम का कारक है। मंगल गोचर (Mars transit) कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। जानें मंगल राशि परिवर्तन(Mars zodiac change) का किन राशि वालों को होगा लाभ-
मिथुन राशि-
मेष राशि के जातकों को मंगल गोचर का शुभ फल मिल सकता है।इस दौरान कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। कारोबारियों को इस समय का लाभ मिलेगा। इस दौरान किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन करने से बचें। मंगल गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। हालांकि आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंह राशि-
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। छोटी यात्राओं का लाभ मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। कारोबारियों (businessmen) के लिए समय अनुकूल रहेगा। मंगल गोचर से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
मकर राशि-
मकर राशि के चतुर्थ भाव में मंगल गोचर होने जा रहा है। इसे सुख भाव कहा जाता है। इस दौरान आपको जमीन-जायदाद का लाभ मिल सकता है। माता के सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में भी शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। वित्त से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। धन प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत में सावधानी बरतें। वाणी में कठोरता आ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव समान्य जानकारी के लिए हैं हम इसकी सत्यता या जांच की पुष्टि नही करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved