जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शनि देव उदय होकर इन 5 राशियों पर बना रहे राज योग, इन्हे मिलेगी भरपूर तरक्की

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic astrology) के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन (human life) पर पड़ता है। इस साल 2022 में कई बड़े ग्रह गोचर और अस्त होने जा रहे हैं। इस लिस्ट में आयु प्रदाता और कर्मफल दाता शनि देव का भी नाम है। आपको बता दें शनि देव 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके थे और वह 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। शनि जातकों को कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय (hardworking, diligent and just) बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि उदय का सबसे ज्यादा प्रभाव 5 राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों पर शनिदेव की होगी कृपा।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के दशम यानी कर्म, करियर भाव में शनि उदित हो रहे हैं। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल (lord planet mars) हैं, जो कि आपके भाग्य भाव में विराजमान हैं। इस दौरान आपको कार्यस्थल (Workplace) पर बड़ा पद मिल सकता है। कहीं से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा।


वृषभ राशि (Taurus)
शनि उदय से आपकी कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में आप कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer zodiac sign)
कर्क राशि के सप्तम यानी वैवाहिक जीवन (married life), साझेदारी भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपको पार्टनरशिप (partnership) के काम में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शनि के संबंधित व्यापार जैसे लोहा, तेल और खदान आदि का व्यापार करने वाले जातकों को विशेष लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के चतुर्थ यानी वाहन, माता, सुख भाव में शनि उदित हो रहे हैं। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और शनि के बीच मित्रता का भाव है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को इस अवधि में राजसत्ता प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को इस दौरान नई डील से फायदा हो सकता है। शेयर बाजार (Share Market) में निवेश का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Share:

Next Post

खेत पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Wed Feb 16 , 2022
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र (Bhojpur police station area) के ग्राम भूमरिया (Village Bhumaria) में बीती रात खेत पर रखवाली कर रहे युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा (murderous with a knife) हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज […]