img-fluid

शादी के बहाने मथुरा बुलाया, दूल्हे और बारातियों को दिया ‘जहर’

March 01, 2026

मथुरा: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से मथुरा कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक परिवार के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी की रस्मों से पहले ही लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को नशीला नाश्ता कराकर अचेत कर दिया. गनीमत रही कि दूल्हे की बहन ने नाश्ता नहीं किया था, जिसकी सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

फिरोजाबाद के थाना नारखी अंतर्गत गांव जौंधरी निवासी 26 वर्षीय सचिन का रिश्ता टूंडला में मिले दो अज्ञात युवकों ने तय कराया था. उन्होंने खुद को लड़की का हितैषी बताते हुए ग्राम प्रधान के जरिए यह रिश्ता करवाया था. शनिवार को सचिन अपने पिता सुभाष चंद्र, भाई छोटू, बहन मधु और अन्य रिश्तेदारों के साथ कोर्ट मैरिज के लिए मथुरा पहुंचा था.


  • पीड़ित परिवार के अनुसार, मथुरा की एक धर्मशाला में रुकते ही लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें नाश्ता परोसा. नाश्ता करते ही दूल्हा सचिन, उसके पिता और भाई समेत परिवार के 5 लोग बेहोश होने लगे. दूल्हे की बहन मधु ने नाश्ता नहीं किया था. जैसे ही उसने परिजनों की हालत बिगड़ती देखी, उसने तुरंत कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फिरोजाबाद में अपने अन्य रिश्तेदारों को फोन कर लोकेशन शेयर की.

    मधु के शोर मचाने और दरवाजा बंद कर लेने के कारण लड़की पक्ष के लोग वहां से भाग खड़े हुए. परिजनों का अंदेशा है कि शादी के बहाने उन्हें बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया गया ताकि उनसे नकदी और जेवरात लूटे जा सकें.

    सूचना मिलते ही फिरोजाबाद से पहुंचे अन्य परिजन अचेत अवस्था में सभी सदस्यों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उनका उपचार जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवर्धन थाने में तहरीर दी गई है. पुलिस उन दो बिचौलियों की तलाश कर रही है जिन्होंने ग्राम प्रधान के जरिए यह रिश्ता तय कराया था. धर्मशाला के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

    Share:

  • इंदौरियों की होटल के पास हुआ धमाका, रातभर सायरन बजे

    Sun Mar 1 , 2026
    – एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह से इंदौर के बीच चलने वाली उड़ानों को कल के बाद आज भी निरस्त किया – यूएई के सभी एयरपोट्र्स बंद होने से शारजाह, दुबई और अबूधाबी से आने और जाने वाली उड़ानें निरस्त इन्दौर। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुए युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved