img-fluid

UP : शादी में जा रहे पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, ट्रैक पर पेशाब कर रहे थे…

April 16, 2026

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश (UP) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले के करछना थाना क्षेत्र स्थित पचदेवरा गांव के पास बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा (Major Train Accident) हो गया। दिल्ली-हावड़ा (Delhi-Howrah) रूट पर कालका मेल से उतरकर पटरी पर खड़े पांच यात्री पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (Purushottam Express) की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यात्री गिरा तो लोगों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, कालका मेल में एक यात्री के गिरने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था। ट्रेन रुकने पर कुछ यात्री नीचे उतर गए और पटरी किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजरी और पांच लोगों को रौंद दिया।


  • शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी
    हादसे में फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र गिरिराज की मौत हो गई। वह कोलकाता में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता भी सफर कर रहा था। मृतकों में मिर्जापुर निवासी सुनील की भी पहचान हुई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    मौके पर पुलिस टीम
    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक कालका मेल से यात्रा कर रहे थे और ट्रेन रुकने के बाद नीचे उतर गए थे। शुरुआती जांच में लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

    Share:

  • 48 घंटे का खास चतुर्ग्रही योग आज से सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए धन और तरक्की के खुलेंगे रास्ते

    Thu Apr 16 , 2026
    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार जब एक ही राशि (Zodiac Signs) में चार ग्रहों (planets) का संयोग बनता है, तो उसे चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog) कहा जाता है, जिसे काफी प्रभावशाली माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 16 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच ऐसा विशेष योग बन रहा है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved