भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Corona की चेन तोडऩे राजधानी फिर हुआ Lock

  • सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भोपाल। कोरोना की चेन तोडऩे के लिए राजधानी एक बार फिर लॉक हो गई। शनिवार रात नौ बजते ही 33 घंटे (सोमवार सुबह छह बजे तक) का लॉकडाउन लागू हो गया। होली के चलते कलेक्टर ने सोमवार को भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसलिए सोमवार को भी अघोषित लॉकडाउन रहेगा। यानी लोग दो दिन तक घरों में रहकर कोरोना के संक्रमण को रोकेंगे। रविवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। कालोनियों के लोग सुबह से घरों में कैद रहे और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही बहुत कम नजर आ रही है। सभी प्रमुख सड़कों और बाजारों की दुकानें बंद हैं। पुलिस ने हबीबगंज अंडर ब्रिज, पुल बोगदा, रचना नगर अंडर ब्रिज, सुभाष नगर अंडर ब्रिज जैसी कई जगहों पर पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे दोपहिया वाहन भी यहां से नहीं गुजर सकते। शहर में 200 स्थानों पर पुलिस तैनात है और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए तीन हजार पुलिसकर्मियों का अमला सड़कों पर है। पुलिस की गाडिय़ां भी लगातार गश्त लगा रही हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हर रविवार को टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं संक्रमण बढऩे के खतरे को देखते हुए सोमवार को होली के दिन भी बाहर आवाजाही समेत गैर, जुलूस, सार्वजनिक रूप से होली मनाने सहित अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई है। होली के बाद आने वाले अन्य त्यौहार भी घरों में ही मनाना पड़ेगा। अब तक रात दस बजे तक बाजार बंद हो रहे थे, लेकिन संक्रमण बढऩे की वजह से प्रशासन ने नौ बजे तक बाजार बंद करने के आदेश दिए हैं। रविवार को टोटल लॉकडाउन और होली के दिन की वजह से शराब की दुकानें भी दो दिन बंद रहेगी।

Share:

Next Post

समृद्धि, व्यापार, नौकरी के लिए होलिका दहन पर जरूर करें ये आसान टोटका

Sun Mar 28 , 2021
नई दिल्ली। सभी साधनात्मक ग्रंथों में होली की रात्रि को श्रेष्ठ माना गया है। यह पर्व वर्ष में मात्र एक बार आता है। जानकार व्यक्ति इस रात्रि का पूरे साल इंतजार करते हैं। मकरंद संहिता, गोरक्ष संहिता, रूद्रामल तंत्र, विक्पाक्ष संगीता आदि ग्रंथों में स्पष्ट वर्णन है कि होली की रात सिद्धि, मनोकामना पूर्ति व […]