बड़ी खबर व्‍यापार

सावधान! अप्रैल से कम हो जाएगी ‘टेक होम’ सैलरी, सरकार ला रही नया नियम


नई दिल्ली। नौकरीपेशा (Job worker) लोगों के लिए यह खबर उन्हें सावधान करने वाली है। सरकार अप्रैल 2021 से नए नियम लागू (New rules apply from April 2021) कर रही है, इसके कारण आपके हाथ में आने वाली सैलरी यानी ”टेक होम सैलरी” (Take home salary) कम हो सकती है। दरअसल, सरकार नए कंपनसेशन नियम लागू करने जा रही है, ताकि कर्मचारियों अपने भविष्य के ज्यादा पैसा सुरक्षित

बता दें कि गत वर्ष केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के वेतन-भत्तों को लेकर नया कानून बनाया है। इसे संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल चुकी है। अब माना जा रहा है कि सरकार अधिसूचना जारी कर इसे लागू करने जा रही है। इससे कर्मचारियों के हाथों में नकद राशि कम आएगी, लेकिन उनकी भविष्य निधि व ग्रेज्युटी राशि बढ़ती रहेगी।

सरकार ने पिछले साल यानी 2019 में नई श्रम संहिता व वेतन कानून बनाया था। इसमें तय किया गया है कि कुल वेतन में भत्तों का हिस्सा 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता है। यानी कर्मचारी के कुल वेतन में कम से कम 50 फीसदी बेसिक सैलरी होना चाहिए। इन नियमों पर कंपनियों की राय मांगी गई है। राय मिलने के बाद इस बारे में अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

अभी वेतन में भत्तों के रूप में ज्यादा राशि
अभी जो व्यवस्था है उसमें भत्तों का हिस्सा ज्यादा होता है और मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी कम होती है। इसी कारण केंद्र सरकार नए नियम लागू कर कर्मचारियों के भविष्य के लिए ज्यादा राशि बचाने पर जोर दे रही है। हालांकि इसका बुरा असर यह होगा कि अभी ज्यादा नकद पैसा पा रहे कर्मचारियों के हाथों में नकद राशि कम आएगी। इससे उनके खर्च व ईएमआई का गणित गड़बड़ा सकता है। कंपनियों पर भी पीएफ व ग्रेज्युटी का बोझ बढ़ जाएगा।

Share:

Next Post

अनुष्का शर्मा बोलीं, बच्चे को रखेंगे सोशल मीडिया से दूर

Thu Dec 31 , 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) प्रेग्नेंट हैं।। अनुष्का शर्मा लगातार खुद को लेकर इंस्टाग्राम पर अपडेट रहती हैं! अनुष्का शर्मा ने अपने आने वाले पहले बच्चो को लेकर कहा है कि हमने उसे सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला लिया है। इसी महीने […]